{"_id":"5a034c604f1c1b86698ba3a0","slug":"teenager-teased-by-school-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही किशोरी से की छेड़छाड़, पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही किशोरी से की छेड़छाड़, पीटा
kannauj
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब स्कूल से लौट रही एक तेरह वर्षीय किशोरी को गांव के तीन लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। उक्त लोगों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
आरोपी उसे मारपीटकर भाग निकले। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी छात्रा के पिता ने नन्हें पुत्र सोनेलाल, प्रदीप व अश्वनी पुत्रगण रामप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया है कि उसकी पुत्री गांव के निकट एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है।
छुट्टी होने पर वह वापस स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को घेर लिया। छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर पुत्री ने शोर मचाया तो उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। खेतों में कुछ लोग काम कर रहे थे।
विज्ञापन
शोर सुनकर दौड़े तो सभी आरोपी भाग गए। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल के दौरान मामला जमीन संबंधी विवादों का नजर आया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
..................................