{"_id":"576d7fcb4f1c1bb40cb48c9d","slug":"tanker-collision-killed-woman-riding-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा तिराहे मोड़ पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो र्गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हनुमंतखेड़ा गांव निवासी सुर्दशन पुत्र माधव अपने गांव के ही रिश्तेदार सुमित्रा पत्नी राजवीर के साथ बाइक से तिर्वा से गांव लौट रहा था।
शाम सात बजे के करीब वह जीटी रोड गंगा तिराहे पर पहुंचा तो उसी दौरान गुरसहायगंज की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछल कर काफी दूर जा गिरे। दुर्घटना में सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख आस-पास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही जलालपुर चौकी पुलिस ने भाग रहे टैंकर चालक को पकड़ लिया।
पुलिस ने घायल सुदर्शन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे से काफी देर तक जीटी रोड पर जाम लगा रहा। सूचना पाकर परिजन व रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।