फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sticks and stones in the ground dispute

जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे और पत्थर

Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चपुन्ना।
अमर उजाला ब्यूरो चपुन्ना। Updated Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चपुन्ना। चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला मक्ख में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 9 लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन पर उपले रखने को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में लाठी-डंडे और फिर पथराव शुरू हो गया। इससे एक पक्ष के प्रेमचंद्र, बृजेश, शिवपाल सिंह, केश कुमारी व राजनश्री तथा दूसरे पक्ष से अनीता राजपूत, सूरजमुखी, बीनू सिंह व राज मोहन सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 ग्राम नगला मक्ख निवासी बृजनंदन ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने उसके निजी तालाब में जहर डाल दिया था। इसमें तालाब की सभी मछलियां मर गई थी। इसका सौरिख थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कुछ दिनों बाद दूसरे पक्ष से अनीता राजपूत ने भूसे में आग लगा देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें गिरीश चंद्र, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह व बृजनंदन सिंह को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। चौकी इंचार्ज ने बताया दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस व राजस्व की टीम कई बार मौके पर गई लेकिन अभी तक उसकी पैमाइश नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed