{"_id":"578296b14f1c1bee067fa823","slug":"splitting-the-two-sides-threw-stones-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पथराव
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ग्राम नगला भजा में रविवार सुबह बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद बढ़ने पर पथराव होने से भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 13 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम नगला भजा निवासी सत्यभान पुत्र रामऔतार ने अपने भाई राधेश्याम और उसकी पत्नी फूलनदेवी, बेटी लक्ष्मी व प्रियंका और हवलदार पुत्र चंद्रपाल, उसकी पत्नी खुशदेवी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने चबूतरे पर बैठा था। तभी मकान के बंटवारे को लेकर ये लोग उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। इससे सभी लोग घायल हो गए।
उधर, दूसरे पक्ष से राधेश्याम पुत्र रामऔतार ने अपने भाई सत्यभान, उसकी पत्नी शारदा देवी और पुत्र शिवओम सहित करूआ, थम्मन, बृजराज पुत्रगण सोबरन और मानसिंह पुत्र राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
तभी उक्त लोग लाठी-डंडा लेकर आए और गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजन उसे बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन उक्त लोगों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव कर दिया। इससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती किया गया है।