फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP leader shot dead in Kannauj

कन्नौज में सपा नेता को गोली से उड़ाया

Sat, 02 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 02 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP leader shot dead in Kannauj
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सगे संबधी। - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार सपा नेता की उनके पैतृक गांव ऐमा के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव ठठिया-जनखत मार्ग के किनारे पानी में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सदर विधायक सहित सैकड़ाें लोग व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुत्र ने ठठिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐमा गांव के सपा नेता जगदीश यादव (52 ) गुरुवार को किसी काम से लखनऊ गए थे। शाम को तिर्वा से बाइक लेकर किसी से मिलने के लिए श्यामपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


रात 8:30 बजे बाइक से घर के लिए रवाना हुए। ठठिया-जनखत मार्ग पर तिजलापुर-ऐमा गांव के बीच हमलावरों ने उनकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे भरे पानी में फेंक गए। शुक्रवार सुबह पुलिस भर्ती की तैयारी में लगे ऐमा गांव के युवक निकले तो उन्हें सड़क किनारे पानी में पड़ी बाइक दिखी। पास ही जगदीश यादव का शव देख उन्होंने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश कु मार पी, सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष ठठिया संतोष अवस्थी के अलावा सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे, ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, सपा नेता नवाब सिंह यादव, हरिओम यादव, योगेंद्र यादव आदि मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र अखिलेश यादव की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम हाउस में भी सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed