फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six members of inter-state gang of robbers robbed

वाहन लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्य दबोचे

Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
kannauj
kannauj Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six members of inter-state gang of robbers robbed
लुटेरों के साथ मौजूद सर्विलांस टीम - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। लग्जरी गाड़ियों को लूट कर पुलिस की नाक में दम करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत छह लुटेरों को पुलिस ने बहबलपुर से दबोच लिया, जबकि उनके चार साथी फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूटी गई चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों से जिले में लग्जरी गाड़ियों की लूटपाट की घटनाएं हो रही है। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने जब जांच पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि एक शातिर गिरोह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान से लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग कर जिले में आता है। यहां सुनसान इलाके में चालक को मारपीट कर गिरोह के सदस्य गाड़ी लूट ले जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने छिबरामऊ कोतवाल संतोष कुमार व्यास के साथ तालग्राम रोड पर बहबलपुर के सामने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही गाड़ियों में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस टीमों ने गिरोह के सरगना अरविंद पाल पुत्र उदयवीर उर्फ दाताराम निवासी वीरपुर थाना विछवां मैनपुरी, महिलपाल पुत्र कन्हई लाल निवासी अडूपुर विछवां मैनपुरी, संतोष कुमार पुत्र दफेदार खटिक निवासी रसीदपुर नगला मान मेरापुर फर्रुखाबाद, अरुण कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह राजपूत, तेजपाल उर्फ बाबा भाई पुत्र हरिभजन निवासी हरिहरपुर मैनपुरी और मनीष प्रताप पुत्र सुघर सिंह सिसौदिया निवासी पावर हाऊस मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भिटारा किशनी मैनपुरी निवासी दीपू पाल, सूजापुर भोगांव मैनपुरी निवासी जयपाल उर्फ भूरा, लखपत पाल निवासी पटेरा गांव नवाबगंज मैनपुरी व पंकज शाक्य निवासी रतनपुर किरकिच मैनपुरी भागने में सफल रहे। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई चार लग्जरी गाड़ियां व एक तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बेहद शातिर किस्म के है। एनसीआर और उसके आसपास के राज्यों से यह गाड़ियों की बुकिंग कर कन्नौज ले आते थे। यहां चालक को मारपीट कर फेंक देते थे और गाड़ियां-नगदी लूटकर फरार हो जाते हैं। लूटी गई गाड़ियों को वे 50 हजार से एक लाख रुपये में बेंच देते थे। लुटेरों को गिरफ्तार करने वाले सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को एसपी ने दो हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया।

सरगना ने सर्विलांस टीम को दी थी चुनौती
कन्नौज। गिरोह का सरगना अरविंद पाल बेहद शातिर है। इंटर की पढ़ाई के बाद से वह लूटपाट की वारदातें कर रहा था। अबतक वह करीब 50 से अधिक गाड़ियों को लूट बेच चुका है। 10 नवंबर को नई दिल्ली बदरपुर जैतपुर एक्सटेंशन हरिनगर निवासी विनोद कुमार की लग्जरी गाड़ी को दिल्ली से अरविंद पाल बुक करके ले आया था। यहां मोटा ग्राम टिकुरी पुलिस के पास चालक को बंधक बनाकर गाड़ी लूट ली थी। इसी प्रकार हिंडन विहार नोएडा के विकास शर्मा की कार को बुक करके वह गुरसहायगंज ले आया था। चालक को पीटकर गाड़ी लूट ली थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। इस दौरान उसने कई बार सर्विलांस टीम प्रभारी व सिपाहियों को फोन कर गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी थी।


मैनपुरी के एक होटल में था अड्डा
कन्नौज। पुलिस के हाथ लगा सरगना इतना शातिर था कि कई बार तो उसने एक ही गाड़ी को दो बार चोरी कर बेच दिया। पुलिस की सख्ती बढ़ने पर वह कोर्ट में सरेंडर हो जाता था। जेल से छूटने के बाद फिर से लूटपाट करने लगता था। मौजूदा समय में उसने मैनपुरी के एक होटल में अपना ठिकाना बना रखा था। यहां फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए दिल्ली में लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग कर कन्नौज व मैनपुरी और फर्रुखाबाद ले आता था। गाड़ियों को लूटकर साथियों के साथ होटल में छिप जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed