{"_id":"576d7f4d4f1c1bef58b494a8","slug":"seven-people-arrested-of-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा-बनियान गिरोह के सात सदस्य दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्छा-बनियान गिरोह के सात सदस्य दबोचे
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
कच्छा बनियान गिरोह का खुलासा करते एसपी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अंतरराज्यीय कच्छा बनियान गिरोह के सात सदस्यों को माल के साथ दबोचा है। गिरोह ने पिछले महीने बालाजी नगर नसरपुर गांव के दो घरों में डकैती और कई जनपदों में वारदात की है। इनका गिरोह जंगली नाम से संचालित है। शुक्रवार को एसपी दिनेश कुमार पी ने कार्यालय में मामले का खुलासा किया है। शहर के बाला जी नगर नसरापुर गांव के बाहर बने दो मकानों में बीती एक मई की रात बदमाशों ने धावा बोलकर लोगों को बेहरहमी से पीटा था और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लेकर बदमाश फरार हो गए थे।
एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की है। सूचना पर पुलिस ने सरायमीरा मोहल्ला के देविन टोला के पीछे एक टीले के पास छिपे बैठे बदमाशों की घेरा बंदी कर ली। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार बदमाश भाग निकले। पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य हैं और जंगली गैंग बनाकर लूट की वारदात करते हैं।
वारदात से पहले ये सामान बेचने वाले सेल्समैन बन स्थान की पूरी रेकी करते हैं। इसके बाद योजना बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। बालाजी नगर में भी बदमाशों ने यही किया है। एसपी ने बताया कि इस गिरोह ने मुरादाबाद, संभल, आगरा, अलीगढ़, हरदोई, रामपुर, इटावा, बाराबंकी में डकैती को अंजाम दिया है। यहीं नहीं कई लोगों की विरोध करने पर हत्या भी कर चुके हैं। पकड़े गए बदमाशों से अन्य जनपदों की पुलिस टीमें पूछताछ करेगी। इस गिरोह के गैंग लीडर वृद्ध नजर हुसैन उर्फ पंजाबी है। इसी के इशारे पर गैंग के सभी सदस्य घटनाओं को अंजाम देते है। पकड़े गए बदमाशों से लूटे गए जेवरात के अलावा चार तमंचा, कटर, हथौड़ी-छेनी और दो डंडे बरामद किए गए।
विज्ञापन
ये हैं गिरोह के सदस्य ः संभल के सदीपुर निवसी नजर हुसैन उर्फ बाफिर उर्फ पंजाबी उर्फ जंगली उर्फ नत्थू खां पुत्र अलियार, औरैया के बेला निवासी इश्तखार उर्फ जौनी उर्फ रमेशा पुत्र दीना व नदीम पुत्र छोटा, मुरदाबाद के भोजपुर पीपल सना निवासी मुकीम पुत्र मुन्ना, असमौली (संभल) के सदीमपुर निवासी अजमल और साबिर पुत्रगण नजर हुसैन, मैनपुरी के भोगंव पढ़आ निवासी शबाब उर्फ लंबरदार पुत्र अलियार खां को पकड़ा गया। वहीं असमौली (संभल) के सदीमपुर निवासी शोएब उर्फ ब्रांडी पुत्र साबिर उर्फ तबाही, सुल्तान पुत्र सलीम, अरमान पुत्र शामिल, जाकिर उर्फ जट पुत्र नजर हुसैन फरार हो गए।