फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Seven members of the gang were arrested Interstate bike thief

दबोचे गए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य

Sat, 23 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 23 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven members of the gang were arrested Interstate bike thief
चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। इनके कब्जे से चोरी की गईं 13 बाइक भी बरामद की गई हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य व सीओ सदर ने संयुक्त रूप से बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू सिंह ठेनुआ, कला चौकी प्रभारी रजनीश यादव, दरोगा ओमकार सिंह ने चौधरियापुर रोड स्थित एक बाग के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन


इस दौरान सदर कोतवाली के मोहल्ला अंबेडकरनगर सरायमीरा निवासी अतुल कटियार पुत्र सुरेश चंद्र कटियार, जलालपुर सरवन निवासी सादिक पुत्र वसीम, बलही निवासी सतेंद्र कुशवाहा पुत्र मनोहरलाल, सठियापुर निवासी रमेश वर्मा पुत्र राम सेवक, सलेमपुर तारा बांगर निवासी संजीव कुमार पुत्र राम औतार दोहरे, सरायमीरा के देविनटोला मोहल्ला निवासी गोविंद यादव पुत्र रामदास यादव और प्रदीप यादव पुत्र रमेश चंद्र यादव को दबोच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इनके साथी बलारपुर गांव निवासी अंकुश कटियार पुत्र रामपाल कटियार, कानपुर नगर के शिवराजपुर थाने के गांव बैरी निवासी मनोज कटियार पुत्र कैलाश नरायन कटियार, सदर कोतवाली के कपूरापुर गांव निवासी धीरू कटियार पुत्र पेशकार व सलेमपुर तारा बांगर गांव निवासी अनुज मिश्रा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान पता चला कि इस अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना अतुल कटियार है।


वे लोग मध्य प्रदेश, गाजियाबाद सहित कई अन्य प्रांतों से भी बाइकें चुरा चुके हैं। इस गिरोह की ओर से अंजाम दी गई चोरी की घटनाओं का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। छानबीन के बाद इस गिरोह के कब्जे से हीरोहांडा स्पलेेंडर, अपाचे, फोनेक्स, करिज्मा, पैशन प्रो, फ्रीडम ब्रांड की 13 बाइकें बरामद की गईं। गिरोह के सरगना अतुल कटियार व सादिक पुत्र वसीम के पास से नशीला पाउडर भी बरामद किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed