फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   School room demolished

स्कूल का कमरा ढहा, हादसा टला

Tue, 31 Mar 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 31 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
School room demolished
कसबे के मध्य स्थित कन्या जूनियर प्राथमिक स्कूल द्वितीय में सोमवार दोपहर अचानक एक कमरा ढह गया। तेज आवाज होने पर मोहल्ले के लोग वहां जमा हो गए। लेकिन उस समय स्कूल के अंदर बच्चे न होने के कारण हादसा टल गया। हेडटीचर ने मामले की जानकारी बीएसए को दी है।
विज्ञापन


विद्यालय का निर्माण वर्ष 2002-03 में कराया गया था। इसमें कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे पढ़ते हैं। हेडटीचर मो. इलियास खां का कहना है कि जो कमरा गिरा है उसमें बच्चों को नही बैठाया जाता था। तीन अतिरिक्त एकल कक्षों में आंगनबाड़ी व विद्यालय के बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले एबीएसए को जर्जर भवन की जानकारी दी थी। लेकिन विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई गई। सोमवार को जिस वक्त कमरा गिरा, बच्चे परिसर में खेल रहे थे। वहीं शिक्षामित्र बृजेश कुमार, सहायक अध्यापक संगीता देवी बच्चों के नामांकन कार्य की लिखापढ़ी कर रही थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीण राहुल पाठक, अजय कुमार, दिलीप सक्सेना, सुनील श्रीवास्तव आदि ने भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए इसके गिरने की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed