फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rob finally picked three rogue traders

व्यापारियों को लूटने वाले तीन बदमाश दबोचे

Fri, 12 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 12 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rob finally picked three rogue traders
लूट का खुलासा करते एएसपी, सीओ सदर। - फोटो : अमर उजाला
स्वाट, सर्विलांस और इंदरगढ़ थाना पुलिस ने एक लुटेरे और दो संरक्षण देने वाले लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा किया। लुटेरों ने छिबरामऊ और इंदरगढ़ में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। एएसपी सुभाष शाक्य व सीओ सदर अंबरीष कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में बीते मई माह में मुर्गा व्यवसायी को फोन पर बुलाकर हजारों रुपये की नगदी लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने गुनाहा पुल के पास घेराबंदी कर औरैया के थाना बेला के कसहरी गांव निवासी शिवा भदौरिया पुत्र रणवीर सिंह भदौरिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा, एक पर्स, दो आधार कार्ड और आठ हजार रुपये मिले हैं।  इसके साथ अपराधियों को संरक्षण देने में बेला (औरैया) के चिरोली निवासी उमेश चंद्र राठौर पुत्र विश्वेश्वर सिंह राठौर व बेला (औरैया) के मनुआपुरवा निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राम चरन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि शिवा भदौरिया शातिर किस्म का अपराधी है। यह अपने साथी बेला (औरैया) के मनुआपुरवा गांव निवासी लालू यादव पुत्र राम चरन यादव व बेला (औरैया) के चिरोली निवासी गोपाल पुत्र उमेश चंद्र राठौर के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह दोनों अभी फरार चल रहे हैं। एएसपी ने बताया कि मुर्गा व्यापारियों के मोबाइल नंबर पता कर आरोपी उन्हें विश्वास में लेकर मुर्गा खरीदने के लिए बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सूनसान जगह पर पहुंचने के बाद उन्हें तमंचा लगाकर लूट लेते हैं। इससे पहले फरवरी में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी से इसी तरह उक्त बदमाश लूटपाट कर चुके हैं। इसके बाद इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में समधन कस्बा निवासी मुर्गा व्यवसायी मो. शाहबान और संजय से भी लूटपाट की। इन अपराधियों के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे इंदरगढ़, छिबरामऊ और कन्नौज कोतवाली में दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी मो. तारिख खां, सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार को 5 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed