फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rifles were so open to different parts numbers

रायफल खुली तो निकले अलग-अलग नंबरों के पुर्जे

Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Mon, 18 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rifles were so open to different parts numbers
महिला थाने के निरीक्षण में महिला पुलिसकर्मी को बाडी प्रोटेक्टर पहनना बताते एएसपी सुभाष शाक्य। - फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं, जिन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक 11:30 बजे महिला थाने पहुंचे। जहां गारद पर लगी महिला पुलिसकर्मी नसीबा खातून से रायफल के सभी पुर्जे खोलकर दिखाने को कहा। महिला पुलिसकर्मी ट्रिगर को नहीं निकाल सकी। बाद में एक अन्य पुलिस जवान ने ट्रिगर बाहर निकाला।
विज्ञापन


नंबर चेक करने पर पाया गया कि रायफल किसी नंबर की है और ट्रिगर किसी दूसरे नंबर का लगा है। यहीं नहीं मैग्जीन भी दूसरे नंबर की लगी मिली। महिला थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि रायफल का नंबर जांचकर उसी नंबर के अन्य पुर्जे लगाए जाएं। इसके बाद एएसपी ने हैंडपंप, जनरेटर चेक कराया जो सही हालत में पाया। जनरेटर के पास पड़ी खाली भूमि बराबर कराकर सब्जी उगाने या फुलवारी लगाने के निर्देश दिए। महिला थाना भवन की छत पर घास जम रही है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन बैरक के निरीक्षण में कार्यदाई संस्था की भी लापरवाही समाने आई। इस पर संबंधित बाबू से संपर्क कर ठेकेदार को तलब करने के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी ने मालखाना के सामान का निरीक्षण किया। महिला पुलिस जवानों से बाडी प्रोटेक्टर पहने की विधि जांची। कंप्यूटर रूम में पहुंचकर आपरेटर से आनलाइन एफआईआर के बारे में जानकारी  ली। रिकार्ड रूम चेक  करने के दौरान पाया कि कई रिकार्ड पुराने रखे हैं, उन्हें कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed