{"_id":"582f45174f1c1bfe518fdf21","slug":"retired-teacher-25-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक से 25 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक से 25 हजार लूटे
कन्नौज
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
एसएसआई को घटना की जानकारी देते रिटायर्ड शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर बोलेरो सवार लुटेरों ने रिटायर्ड शिक्षक से 25 हजार रुपये लूट लिए और इन्हें रास्ते में ही उतार दिया। पीड़ित शिक्षक जब कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने मामला गुरसहायगंज क्षेत्र का बताकर टरका दिया। देर शाम तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
शुक्रवार दोपहर नगर के आवास विकास कालोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामवृक्ष पाल कन्नौज से लौट रहे थे। गुरसहायगंज तक वह बस से आए। वहां से छिबरामऊ के लिए एक बोलेरो पर सवार हो गए। शिक्षक के मुताबिक बोलेरो पर कुछ युवक बैठे हुए थे। उन्होंने सिकंदरपुर के आगे बैग छीन लिया और उसमें रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरों ने ग्राम अकबरपुर के पास जीटी रोड के किनारे उतार दिया। शिक्षक ने बताया कि जब लुटेरों ने उन्हें उतारा तो एक बदमाश का मोबाइल जमीन पर गिर गया था । यह उन्हें मिल गया है। पीड़ित शिक्षक पुत्र के साथ कोतवाली पहुंचा और एसएसआई ओंकारनाथ को घटना की जानकारी दी। एसएसआई ने मामला गुरसहायगंज क्षेत्र का बताते हुए शिक्षक को टरका दिया। देर रात पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। इस बारे में एसएसआई ने बताया कि मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र से संबंधित था। इसलिए शिक्षक को वहीं भेजा गया है।