फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rape of girl child at tubewell

ट्यूबवेल पर हाथ धोने गई बालिका से दुष्कर्म

Wed, 17 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 17 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rape of girl child at tubewell
Demo Pic

ट्यूबवेल पर हाथ धोने गई बारह वर्षीय दलित बालिका से युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका गोबर के कंडे पाथने के बाद हाथ धोने के लिए पास ही स्थित जवाहर सिंह यादव के ट्यूबवेल पर गई थी। वहां जवाहर का पुत्र कुलदीप मौजूद था। उसने बालिका के साथ मक्का के खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद कुलदीप ट्यूबवेल बंद कर भाग गया। खून से लथपथ किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़िता को साथ लेकर पिता थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ यादव को घटना के बारे में बताया। जानकारी पाकर एसपी हरीश चंदर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थानाध्यक्ष को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं, एसपी के साथ पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल और पीड़िता के कपड़ों से वीर्य व खून के नमूने लिए। पीड़िता को अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के साथ भर्ती कराया गया, जहां एक्सरे के साथ उसकी स्लाइड बनाई गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप यादव के खिलाफ दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed