फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police will go to Goa in search of murderer

हत्यारोपी की तलाश में गोवा जाएगी पुलिस

Tue, 01 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 01 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंथरा में डेढ़ बीघा जमीन के लिए कुल्हाड़ी से पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे की तलाश में पुलिस गोवा जाएगी। माना जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा गोवा भाग गया है। वह वहां पहले भी शटरिंग का काम करता रहा है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास की सभी रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्राम पंथरा निवासी प्रदीप कुमार ने अपने भाई सुरेशचंद्र कठेरिया की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप के मुताबिक सुरेश के बेटे सुनील ने जमीन के लिए कुल्हाड़ी से अपने पिता की निर्मम से हत्या कर दी। उसने बताया कि सुनील गोवा में रहकर शटरिंग का काम करता था, जबकि उसके भाई सुरेश, उपदेश के बच्चों के साथ गांव में रहता था और खेती के पैसे भी उपदेश के ही घर देता था। इससे नाराज सुनील ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि सोमवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया। रात में ही पुलिस ने सुनील की ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुठिला में दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिश्तेदारियों सहित सभी संभावित स्थानों पर सुनील की तलाश की जा रही है। हो सकता है कि वह गोवा भाग गया हो, इसलिए पुलिस की एक टीम गोवा भी जाएगी। अभी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद नहीं हुई है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed