फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Police rescued the teenager selling brought

बेचने को लाई गई किशोरी को पुलिस ने मुक्त कराया

Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police rescued the teenager selling brought
रेप - फोटो : अमर उजाला
नगर के कांशीराम कालोनी में गुरुवार को बेचने को लाई गई एक किशोरी को पुलिस ने मुक्त कराया है, जबकि दूसरी किशोरी को आरोपी महिला लेकर फरार हो गई। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह बनारस के मुगलसराय की रहने वाली है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मुक्त कराई गई किशोरी दो दिन से लापता थी। गुरुवार की सुबह कांशीराम कालोनी में एक महिला दो किशोरियों को ले जा रही थी, तभी दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


किशोरियां बता रही थीं कि यह महिला उसे बेचने के लिए लाई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला एक किशोरी को लेकर फरार हो गई। इधर, दूसरी किशोरी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह बनारस क्षेत्र के मुगलसराय की रहने वाली है और वहीं से उसे महिला लाई है। गुरुवार तड़के को महिला उन्हें लेकर कांशीराम कालोनी के एक घर में आई थी। पुलिस ने उस महिला से भी पूछताछ की जहां इन किशोरियों को रखा गया था।
विज्ञापन


उस महिला ने बताया कि वह मूलत: बिहार की रहने वाली है। गुरुवार सुबह ही उसके पति के पास आरोपी महिला का फोन आया था कि वह दो लड़कियों को शादी के लिए लेकर आ रही है। आरोपी महिला भी बिहार प्रांत की रहने वाली है। थोड़ी देर बाद हंगामा हो गया और आरोपी महिला एक किशोरी को लेकर फरार हो गई।  वहीं मुक्त कराई गई किशोरी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह बनारस के मुगलसराय की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर किशोरी के परिजनों से पुलिस ने फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह दो दिन से लापता है।  कोतवाली पुलिस ने महिला थाना पुलिस बुलाकर लड़की को सुपुर्द कर दिया। महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि लड़की अभी उस महिला का नाम नहीं बता पा रही है जो उसे लाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed