{"_id":"5a05e5904f1c1bd1408b5c01","slug":"police-fleeing-mining-mafia-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख भागे खनन माफिया, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को देख भागे खनन माफिया, चालक गिरफ्तार
kannauj
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम भौराजपुर में खनन कर रहे माफिया पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भौराजपुर गांव में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। उपनिरीक्षक संतोष कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो हड़कंप मच गया।
पुलिस को देखते ही खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए। दारोगा ने मौके से मिट्टी लदी ट्राली सहित ट्रैक्टर व चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम ग्राम नगला डाल अहिरुआ निवासी सुदीप पुत्र नसरुद्दीन बताया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है। चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।