{"_id":"57d302944f1c1b255631aca8","slug":"police-arrested-11-rogue-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े 11 बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े 11 बदमाश
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
डकैती के मामले का खुलासा करते एसपी, एएसपी व सीओ तिर्वा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के जिनौठी गांव में डेढ़ महीने पहले एक व्यक्ति की हत्या और छह भैंसों की लूट के मामले में पुलिस ने 11 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले है। पकडे़ गए बदमाशों के पास से लूटा गया माल व असलहे बरामद हुए है। एसपी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया है। बदमाशों से मोर्चा लेने वाले पुलिस जवानों को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
जिनौठी गांव में 26 जुलाई को रघुवीर बाथम (48) की हत्या कर उसकी छह भैंस लूट ली गईं थीं। इस मामले में एसपी ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ इंदरगढ़ पुलिस को भी इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी थी। गुरुवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गुनाहपुर बगिया गांव के बाहर कुछ बदमाश हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उस जगह की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहे।
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चार तमंचा 315 बोर, एक चोरी की भैंस के अलावा लूटपाट के दौरान प्रयोग किए जाने वाले दो डंडे बरामद किए है। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य व क्षेत्राधिकारी तिर्वा अबरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि उक्त बदमाश बंजारे किस्म के लोग है। यह पहले दिन के समय घटना करने वाले स्थल को चिंहित करते है। इसके बाद एक दो गाड़ियां लेकर चोरी व डकैती को अंजाम देते है।
विज्ञापन
गाड़ियों में माल भरकर फरार हो जाते है। पकड़े गए सभी 11 बदमाशों के खिलाफ इंदरगढ़ थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। एसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करनेे वाले स्वाट टीम प्रभारी तारिक खां, सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार व उनकी टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ये हैं पकड़े गए बदमाश ः मैनपुरी जनपद के थाना घिरोर गांव बड़ाहार निवासी दिलखुश पुत्र संतरा बंजारा, फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ के गांव भवानी नगला निवासी मुन्ना पुत्र संतरा बंजारा, हरदोई जनपद के थाना सांडी तिराहा निवासी सलीम पुत्र इमामी बंजारा, एटा जनपद के थाना निधौली कला के गांव शहबाजपुर निवासी चांद मोहम्मद उर्फ चंद्रपाल बजारा पुत्र छिट्टू बंजारा, कन्नौज जनपद के थानातालग्राम के बंजारा डेरा निवासी भूरा पुत्र पीर मोहम्मद बंजारा, जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव अहमद शोक भरगैन निवासी छिदुआ पुत्र मुंशी उर्फ हड्डा बंजारा, एटा जनपद के थाना अलीगंज गांव चमन नगरिया निवासी सलीम लंगड़ा पुत्र करीम बंजारा, एटा जनपद के थाना निघौली गांव शहबाजपुर निवासी सुलेमान पुत्र रिशाल बंजारा, एटा जनपद के थाना अलीगंज के गांव चमन नगरिया निवासी दिलशाद पुत्र रशीद बंजारा, रामपुर जनपद के थाना स्वार के गांव मीरपुर का मजरा निवासी युसुफ पुत्र खलील कुरैशी, रामपुर जनपद के कोतवाली रामपुर के मोहल्ला छोटा काशीपुर निवासी आसिफ पुत्र शरीफ कुरैशी को गिरफ्तार किया है।