फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pickup driver killed, a murder case

पिकप चालक की मौत, हत्या का मुकदमा

Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver killed, a murder case
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित एक दूध संग्रह केंद्र पर एक पिकप चालक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गार्ड व अन्य कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस ने लाठियां पटकर उन्हें खदेड़ा और शव को मोर्चरी भेजा। इस मामले में पुलिस ने पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर समझौते के प्रयास के चलते अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बिल्हौर के गांव जमुनियापुरवा मकरपुर निवासी अनिल यादव (22) पुत्र हरिश्चंद्र कई साल से इस दूध संग्रह केंद्र पर पिकप चलाता था। शुक्रवार की रात 10 बजकर सात मिनट पर वह अपनी गाड़ी लेकर केंद्र आया। दूध उतारने के बाद अन्य चालकों के साथ बातचीत करता रहा। रात करीब 12 बजे वह सो गया। सुबह पांच बजे जब दूध उठाने के लिए अन्य चालक अपनी गाड़ियां लेकर निकलने लगे तो अनिल नहीं निकला। इस पर गार्डों ने कमरे में जाकर देखा, मगर वह नहीं मिला। 5:30 बजे उसकी पिकअप में उसका शव मिला। तब इसकी सूचना केंद्र के अधिकारियों व कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 उधर जानकारी होते ही मृतक के परिजन आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने का प्रयास किया तो लोग विरोध करने लगे। इसी बीच परिजनों ने फैक्ट्री के गार्ड व अन्य कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को भगाया और पांच कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूचना मिलते ही एसपी दिनेश कुमार पी, सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, सदर विधायक अनिल दोहरे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख के समझाने पर परिजन शांत हुए। इस मामले में केंद्र के अधिकारियों व परिजनों के बीच समझौते की बात चल रही है। इसलिए कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed