{"_id":"594abf8d4f1c1b72618b45e5","slug":"petra-and-firing-in-two-sides-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, छह घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल संजीव कुमार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के ग्राम बटेला में विवादित जमीन पर मवेशी बांधने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। गालीगलौज के साथ जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलेे, जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कसावा चौकी क्षेत्र के ग्राम बटेला निवासी शिवराज सिंह का गांव के ही सुरेंद्र पाल से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसी जमीन पर पिछले काफी दिनों से संजीव अपने मवेशी बांधता चला आ रहा है। संजीव ने बताया कि बुधवार की सुबह वह मवेशी बांध रहा था तभी सुरेंद्र और उसका भाई अरविंद गालीगलौज करते हुए चारे के लिए बनी नांदे तोड़ने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर बचाने आया उसका भाई पुष्पेंद्र व मां सुशीला देवी और शिवराज सिंह को भी लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे वह लोग घायल हो गए। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
उधर, सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी जमीन पर खूंटा गाड़ने गया था। तभी वहां खड़ा संजीव, उसका भाई पुष्पेंद्र और शिवराज उसके साथ गालीगलौज करने लगे, जब उसने मना किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जब उसका भाई अरविंद उसे बचाने आया, तो उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके साथ ही पुष्पेंद्र ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर भी झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना पर प्रभारी कोतवाल गणेश प्रसाद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से एक तमंचा भी मिला है। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवा दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।