फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Organic, stone pelting, demolition in Triva Medical College

तिर्वा मेडिकल कालेज में बवाल, पथराव, तोड़फोड़

Tue, 31 Oct 2017 12:39 AM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 31 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Organic, stone pelting, demolition in Triva Medical College
मौके पर मौजूद सीओ तिर्वा मोनिका यादव और फोन पर बात करते प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया। - फोटो : अमर उजाला
तिर्वा (कन्नौज)। तिर्वा मेडिकल कालेज में सोमवार रात करीब 10 बजे रैगिंग की शिकायत करने से गुस्साए सीनियर मेडिकल छात्रों ने जूनियर छात्रों पर हमला कर दिया। हास्टल के दरवाजे और खिड़की तोड़कर छात्रों को जमकर पीटा, जिससे दर्जनभर से ज्यादा छात्र घायल हो गए। सीनियर छात्रों के हमले में चार गार्ड भी घायल हुए हैं। बवाल शांत करने पहुंचे प्राचार्य और सीएमएस पर भी पथराव किया। बवाल की जानकारी पर डीएम, एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को काबू किया। देर रात तक सीनियर छात्रों और प्रशासन के बीच वार्ता चलती रही।
विज्ञापन


तिर्वा मेडिकल कालेज में सत्र 2017 में 50 छात्रों ने एडमिशन लिया है। आरोप है कि वर्ष 2013 से 2016 तक के सीनियर छात्र इनकी रैगिंग करते थे। जूनियर छात्रों ने कालेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को फिर रैगिंग होने पर जूनियर छात्रों ने सोमवार सुबह हास्टल वार्डेन डा. आईएन अंसारी से शिकायत की। इस पर वार्डेन ने जूनियर छात्रों के सामने ही सीनियर छात्रों को फटकार लगाई और अनुशासनात्मक कार्रवाई व रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। इससे गुस्साए सीनियर छात्र रात करीब 10 बजे जनियर छात्रों के हास्टल पर हमला बोल दिए।
विज्ञापन


इस वक्त हास्टल में 35 छात्र मौजूद थे, जबकि 15 अवकाश पर थे। करीब दो से ढाई सौ की संख्या में पहुंचे सीनियर छात्रों ने दरवाजे और खिड़की तोड़कर जूनियरों को बाहर निकाला और जमकर पीटा। हास्टल पर पथराव भी किया। हास्टल वार्डेन की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्राचार्य डा. सीएस मारतोलिया और सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने समझाने की कोशिश की। इस पर सीनियरों ने इन पर भी पथराव कर दिया। कार्यालय के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह प्राचार्य और सीएमएस ने खुद को बचाया। घटना की सूचना मिलने पर डीएम जगदीश प्रसाद, एएसपी केशव चंद गोस्वामी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने समझा बुझाकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में घायल जूनियर छात्र कानपुर के बिरहाना निवाली शिवाय गुप्ता, विकास दिवाकर, गार्ड सुधीर कुमार, समरजीत, कप्तान और नरेंद्र को मेडिकल कालेज में ही भर्ती कराया। डीएम और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सीनियर छात्रों से वार्ता शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक छात्रों से बातचीत चलती रही। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि फिलहाल मामला शांत करा दिया गया है। वार्ता चल रही है जो निर्णय लिया जाएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed