तगादा करने पर झोंका फायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनगर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब तगादा करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद हमलावरों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जनपद के कई थानों का फोर्स और आरआरएफ के जवान गांव पहुंच गए। इस मामले में चार हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ग्राम सकरावा निवासी राहुल त्रिपाठी शनिवार की सुबह अपने खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे ग्राम मोहद्दीनगर निवासी सत्तार व पप्पू मिल गए। राहुल के रुपए उधार थे। उसने उन लोगों से अपने रुपयों का तगादा किया। इस पर वह दोनों गालीगलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तभी उस पर उन लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इस बीच आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए। उधर पप्पू और सत्तार के अन्य साथी भी आ गए। उन लोगों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए।
घटना के बाद से गांव में तनाव फैल गया। इस बीच सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद गांव में सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, सौरिख एसएसआई महेंद्र कुमार गौतम, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, छिबरामऊ कोतवाल राजबहादुर सिंह व आरआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इस मामले में घायल राहुल के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने ग्राम मोहद्दीनगर निवासी सत्तार व पप्पू पुत्रगण कर्रार हुसैन, मतलू पुत्र महबूब व मोटा कुरैशी पुत्र कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि कर्रार हुसैन के पुत्र लकड़ी काटने का कारोबार करते हैं। इन लोगों ने उनसे लकड़ी खरीदी थी, जिसका 14 हजार रुपए उधार था। तगादा करने पर उन लोगों ने जानलेवा हमला बोल ताबड़तोड़ फायरिंग की। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व आरआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश सौरिख थाना पुलिस को दिए गए हैं।