फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On pulling the pole solar energy, firing a wounded

सौर ऊर्जा पोल उखाड़ने पर फायरिंग, एक घायल

Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 20 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
On pulling the pole solar energy, firing a wounded
चबूतरे पर बिखरे पड़े ईंट-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चपुन्ना के ग्राम बौसिया में सपा कार्यकर्ताओं ने गांव में लगे दो सौर ऊर्जा पोल उखाड़ लिए। इस पर ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हुई। इसमें एक युवक घायल हो गया। बवाल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। देर शाम तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। उधर पुलिस अधिकारी गांव में हुई फायरिंग की घटना से इनकार कर रहे हैं। ग्राम बौसिया में वीरेंद्र शर्मा और राम सिंह के दरवाजे पर सौर ऊर्जा के पोल लगे हैं।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी ग्राम नगला धरमाई के कुछ लोग वहां पहुंचे और  उसे उखाड़ने लगे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस बात पर युवकों से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सौर ऊर्जा उखाड़ने आए नगला धरमाई के लोग सपा समर्थक हैं। वह लोग कह रहे थे कि इस गांव के लोगों ने सपा को वोट नहीं दिया है। सौर ऊर्जा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लगवाई गई हैं। इसलिए वह जबरन उन्हें उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर गालीगलौज के साथ पथराव कर दिया और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा उखाड़ने का प्रयास कर रहे ग्राम नगला धरमाई निवासी दीवान सिंह गिरकर घायल हो गया। गांव में हुए बवाल की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हमलावर भाग चुके थे। तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दो पक्षों के बीच मारपीट की बात प्रकाश में आई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed