फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Older brother killed in land dispute

जमीन के विवाद में बड़े भाई की हत्या

Mon, 20 Feb 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 20 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Older brother killed in land dispute
सीएचसी में घटना की जानकारी देती मृतक की बहन अर्चना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत अशोक नगर में संपत्ति के झगड़े में छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। दिखावे के लिए शव लेकर सीएचसी जा पहुंचा। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। मृतक की बहनें व मोहल्ले के लोग भी सीएचसी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाबुझा कर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला अशोक नगर निवासी स्वर्गीय बृजमोहन पांडेय के दो पुत्रों रजनीश पांडे (55) बड़ा और छोटा राहुल पांडे है। दोनों एक ही मकान में रहते थे।
विज्ञापन


दो बहनों की शादी हो चुकी है। रजनीश एक प्राइवेट वाहन चलाता था, जबकि राहुल एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रजनीश की शादी के एक साल बाद ही पत्नी मायके चली गई और दूसरी शादी कर ली थी। रजनीश ने अपने हिस्से का मकान बेचने का जिक्र किया था और उससे मिलने वाले रुपयों को भांजियों की शादी में देने की बात कही थी। रजनीश के इस फैसले से राहुल परेशान था वह बड़े भाई के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन


इससे खफा होकर रजनीश ने होटल से खाना लेना शुरू कर दिया था। संपत्ति के मामले में शनिवार की रात राहुल ने बड़े भाई के चेहरे पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। रविवार की सुबह एंबुलेंस बुलाकर उपचार के बहाने सीएचसी ले गया। मोहल्ले के लोगाें ने जब देखा तो मृतक की बहनों को सूचना दी। साथ ही दर्जनों लोग भी सीएचसी पहुंच गए। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो लोगाें ने शव नहीं उठने दिया। लोगों ने मृतक के भाई पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने भीड़ को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। जानकारी पाकर मृतक की बहन अर्चना पांडेय और रत्ना त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंच गईं और छोटे भाई पर रजनीश की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही तीन अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही है। पुलिस को हत्या की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं, राहुल की सूचना पर पुलिस ने घटना दर्ज की है। जिसमें राहुल ने बताया कि मृतक मानसिक तनाव में रहता था और शराब पीने का आदी था। कमरे मे सोते समय सुबह छह बजे तख्त से गिरने से मौत हो गई। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed