फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Occupation on the ground firing and stone pelting in dispute

जमीन पर कब्जे के विवाद में फायरिंग और पथराव

Sun, 26 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 26 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Occupation on the ground firing and stone pelting in dispute
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के गिहार कालोनी में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे करीब दो सैैकड़ा लोगों ने गिहार कालोनी पर धावा बोल तोड़फोड़ कर कब्जा करना शुरू कर दिया। इसके जवाब में कालोनी के वाशिंदों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग से कस्बा गूंज उठा। जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पथराव व फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए हैं, लेकिन पुलिस के भय से कोई भी सामने नहीं आया। मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी बीना यादव पत्नी शिवराम की ऋषिभूमि इंटर कालेज के पीछे जमीन है। जिस पर गिहार समुदाय के लोगों ने कब्जा कर रखा है। कब्जा हटवाने को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है और प्रयास किए जा रहे थे। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक पक्ष से सैकड़ों लोगों ने अचानक कालोनी पर धावा बोल दिया। लोगों की भीड़ ने वहां अवैध रूप से रखी झोपडिय़ों में तोड़ फोड़कर उन्हें उजाड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह माजरा देख दूसरे पक्ष के लोग विरोध पर उतर है। उन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच अचानक किसी ने फायरिंग शुरू कर दी और फिर कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से ताबड़-तोड़ जवाबी फायरिंग शुरू हो गई। देर रात अचानक शुरू हुई फायरिंग से कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस ने पूरी कालोनी की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। हालांकि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस के भय के चलते कोई भी घायल सामने नहीं आया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।


कस्बे में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला जमीनी विवाद को लेकर है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed