फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine lakh contractor cheated

पल्लेदार दिलाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये ठगे

Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh contractor cheated
rupee
कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदार उपलब्ध कराने नाम पर पांच लोगों ने एक ठेकेदार से नौ लाख रुपये ठग लिए। पैसे न लौटने पर  ठेकेदार ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पांचों आरोपी जम्मू कश्मीर के निवासी है। फर्रुखाबाद जनपद के देवरामपुर ठंडी सड़क निवासी राजेश कुमार ठेकेदार हैं।
विज्ञापन


वह कोल्ड स्टोरों में पल्लेदार उपलब्ध कराने का ठेका लेते हैं। राजेश का आरोप है कि मानीमऊ स्थित कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी करने वाले जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिला के बसंतगढ़ तहराम बद्रीनाथ पुत्र बितूराम, कठुआ जिले के विद्यनौता बिलावर निवासी रमेशचंद्र पुत्र प्रकाश, गुलाम अब्बास पुत्र अब्दुल मजीद और संजय सिंह पुत्र गौरीशंकर ने उनसे पल्लेदार उपलब्ध कराने का वादा किया।
विज्ञापन


तय हुआ कि वे 80-80 पल्लेदार उपलब्ध कराएंगे। आरोपियों ने एडवांस के रूप में 10 लाख रुपये मांगे। 20 दिसंबर 2015 को आरोपियों के खाते में 3 लाख 50 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में डाल दिया। इसके बाद 5 लाख 50 हजार रुपये दोबारा खाते में डाले गए। इस तरह कुल नौ लाख रुपये इनके खाते में भेजे गए। लेकिन जब पल्लेदार देने की बारी आई तो आरोपियों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल-बदलकर दूसरे मोबाइल नंबर से नंबर डायल किया तो भी बात नहीं की। बाद में ये मिले तो रुपये लौटने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed