कन्नौज में अगवा बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले अगवा की गई 10 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला। पिता ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बालिका के फटे कपड़े और टूटे पड़े सरसों के पौधों के नमूने लिए। एसपी ने 24 घंटे में वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक बालिका की हत्या तीन दिन पहले गला दबाकर की गई है। शव का निचला हिस्सा क्षतविक्षत होने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पहले पकड़े गए युवक को फिर हिरासत में लिया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कछियापुर गांव के मजरा बेगंनपुरवा में विजय बहादुर की पुत्री रागिनी 15 मार्च को चचेरे भाई अभिषेक (5) पुत्र अवधेश के साथ बेर तोड़ने गई थी। परिजनों के मुताबिक वहीं से उसे अगवा कर लिया गया। परिजन रात भर खोजते रहे, लेकिन रागिनी का पता नहीं चला। पिता के मुताबिक उसी रात 1:30 बजे कन्नौज कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें गांव के ही युवक पर संदेह जताया गया था। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में भी लिया लेकिन अगले ही छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रही।
रविवार सुबह गांव के शीलू के बटाईदार आशाराम सरसों की फसल काटने गए तो खेत में रागिनी का शव देख उसके परिजनों को सूचना दी। शव की हालत देख पिता ने आशंका जताई कि दुष्कर्म के बाद पुत्री की हत्या की गई है। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी वंशराज, सीओ सुरेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में अलग-अलग पूछताछ के बाद बताया कि घटना के पीछे किसी करीबी का हाथ है। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।