{"_id":"59f8c46b4f1c1b65548ba409","slug":"millions-of-theft-by-putting-a-dent-in-the-sarraf-s-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
kannauj
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते थानाध्यक्ष आरपी पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपुन्ना। ग्राम भावलपुर में सोमवार की रात के समय चोरों ने सर्राफ की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए की ज्वैलरी पार कर दी। सुबह मकान मालिक की सूचना पर फोर्स के साथ थानाध्यक्ष पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम ने दुकान से नमूने एकत्र किए। सर्राफा व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम शिवसिंहपुर निवासी कल्लन सिंह चौहान की भावलपुर में मां दुर्गा ज्वैलर्स के नाम से अशोक पाल के मकान में किराए पर दुकान है। रात में किसी समय चोरों ने शटर के पास सेंध लगा दी और दुकान के अंदर घुस गए। सर्राफा व्यवसायी के मुताबिक चोरों ने दुकान में रखी 2 किलो चांदी, 40-40 ग्राम की तीन अंगूठी सहित काफी जेवरात पार कर दिए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय और चपुन्ना चौकी इंचार्ज जफर अब्बास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की और आस-पास के लोगों से पूछताछ की।
इसके बाद थानाध्यक्ष ने जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने दुकान के अंदर से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी कल्लन सिंह चौहान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी की जाएगी।