फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married to the car and beat

कार के लिए विवाहिता को पीटा

Wed, 06 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 06 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Married to the car and beat
दहेज - फोटो : demo pic
दहेज में कार की मांग को लेकर नवविवाहिता से ससुरालीजनों ने मारपीट की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के मोहल्ला यशोदा नगर सरायमीरा निवासी पूजा रानी पुत्री सुभाष कुमार ने कौशलपुरी जनपद हरदोई निवासी अपने पति विश्व प्रभाकर, ज्येठ कीर्ति प्रभाकर, सास रजनी, ससुर नंनद किशोर, ननद पिंकी व सांडी जनपद हरदोई निवासी बहनोई गिरीश तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसका विवाह बीती 12 फरवरी को विश्व प्रभाकर के साथ हुआ था। शादी में 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किया गया था। शादी के बाद जब वह पहली बार ससुराल पहुंची तो दिए गए दहेज से पति व अन्य ससुरालीजन खुश नहीं थे। इसी को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। यह बात उसने अपने पिता सुभाष कुमार को बताई। शादी के बाद उसके पिता विदा कराने हरदोई पहुंचे।
विज्ञापन


यहां ससुरालीजनों ने कार की मांग कर दी। कहा कि अगली विदा तभी होगी जब दहेज में कार मिलेगी। तब से लगातार ये लोग फोन पर धमकियां देते रहे। यहीं नहीं तीन जुलाई को सभी ससुरालीजन एक कार में बैठकर उसके मायके पहुंचे। जहां दहेज की मांग करते हुए गाली गलौज की। मना करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता जब कोतवाली पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। तब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed