{"_id":"57e035074f1c1b8341a820f3","slug":"married-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में पांच लाख रुपये अतिरिक्त मांग को लेकर एक महिला को प्रताड़ित किया गया। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदीटोला निवासी अशरा पुत्री कासिम ने सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडई पनसारियान निवासी पति मो. अकरम, ससुर एनुल हसन, सास माजिदा, जेठ मुकर्रम, देवर असलम के अलावा हैदराबाद निवासी राजिद पत्नी मो. अख्तर व मो. अख्तर पुत्र इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसका निकाह 20 अगस्त 2015 को मो. अकरम के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे।
इसी के चलते पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। कई बार पंचायत बुलाकर मामले को निपटाने का प्रयास किया गया। लेकिन उक्त लोग नहीं माने। जब भी वह मायके से ससुराल पहुंचती तो ससुरालीजन अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगते। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यहीं नहीं उससे मारपीट भी की जाने लगी। जानकारी होने पर परिजनों ने कई बार उसकी ससुराल में आकर पंचायत के सामने मामला रखा। लेकिन दहेज लोभी ससुरालीजन नहीं माने और मारपीट करते रहे। 14 सिंतबर को ससुरालीजनों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद उसने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद उसने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।