फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married killed by burning

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

Fri, 15 Apr 2016 12:37 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 15 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Married killed by burning
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर तिर्वा कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कठेला गांव निवासी परशुराम वर्मा पुत्र रामभरोसे ने कोतवाली में तिर्वा के भूड़पुर्वा निवासी ससुर अशर्फीलाल, पति जवाहरलाल, सास व जेठानी नन्हीं देवी, जेठ रामनरनेश और गुरसहायगंज के डिगसरा निवासी नंदोई करन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि उसने अपनी पुत्री मधु वर्मा (24) का विवाह चार साल पहले भूड़पुर्वा के जवाहरलाल वर्मा के साथ किया था। शादी में काफी दान-दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी ससुराल वाले दो बीघा जमीन व बाइक की अतिरिक्त मांग को लेकर उसकी पुत्री मधु का उत्पीड़न करते थे। चार दिन पहले भी उसे जलाकर मारने का प्रयास किया गया। बुधवार शाम कुछ ग्रामीणों ने उनको फोन पर सूचना दी कि उसकी पुत्री की जलाकर हत्या कर दी गई है। जब वह गांव पहुंचा तो सभी ससुरालीजन फरार थे। सूचना देने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  कोतवाल आरपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रपाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed