फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married hostage and raping teenager

बंधक बनाकर विवाहिता और किशोरी से रेप

Fri, 12 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 12 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married hostage and raping teenager
rape victim - फोटो : Demo Pic
मोबाइल रिचार्ज कराने जा रही सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता और उसकी किशोरी बहन को दूर के रिश्ते के फुफेरे भाई और उसके दोस्त ने अगवा कर लिया। दो दिन तक बंधक बनाकर बारी-बारी रेप किया। इसके बाद दोनों को छिबरामऊ चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। गुरुवार को पीड़ित के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों बहनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के  मोहमदाबाद थानाक्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा 20 वर्षीय युवती कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने मायके आई थी। बीती आठ अगस्त को दोपहर बाद 2 बजे वह अपनी 14 वर्षीय छोटी बहन के साथ मोबाइल रिपेयर कराने के लिए गोसाई दासपुर गई थी। इसी दौरान उसे विशुनगढ़ निवासी दूर के रिश्ते का फुफेरे भाई और उसका ठठिया निवासी साथी मिला। उन्होंने दोनों को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद दो दिनों तक अज्ञात स्थान पर रखा।
विज्ञापन


जहां दोनों ने बारी-बारी रेप किया। 10 अगस्त को दोनों आरोपी उन्हें छिबरामऊ कस्बे के चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने पिता को फोन कर सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए। गुरुवार को पीड़ित के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस दोनों सगी बहनों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।  कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों बहनों का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed