{"_id":"56f81ced4f1c1b3c58f14d24","slug":"man-shot-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के चौधरियापुर रोड स्थित पुलिस लाइन मोड़ तिराहे के पास शनिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिश्ते में साले लगने वाले उसके कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि किसी शादी में जाने के लिए कार न देने पर उसने हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी अब्दुल हसीब उर्फ अनिल (38) पुत्र सईद का चौधरियापुर रोड पर पुलिस लाइन तिराहे के पास मुर्गी फार्म है।
हसीब लखनऊ से प्रकाशित एक अखबार में पत्रकार भी थे। शनिवार रात 12:30 बजे मुर्गी फार्म के निकट उन्हें गोली मार दी गई। खून से लथपथ हसीब ने खुद ही कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव को फोन कर घटना की जानकारी दी। कोतवाल, एसएसआई वीके गौतम व परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रिफर कर दिया गया। हैलट में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी नाजमी बेगम उर्फ रीना ने सदर कोतवाली में सैयदबाड़ा (छिबरामऊ) निवासी शीलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शीलू काफी समय से अनिल की कार चलाता था। शनिवार रात किसी बारात में जाने के लिए उसने हसीब से कार की चाबी मांगी। मना कर देने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच शीलू ने तमंचा निकालकर हसीब को गोली मार दी। बताते हैं कि शीलू रिश्ते में मृतक का साला लगता है। हसीब के दो बेेटे व एक बेटी है।