{"_id":"581e244d4f1c1bd635437a14","slug":"man-caught-stealing-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ चोरी कर रहे युवक को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाडे़ चोरी कर रहे युवक को दबोचा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
आराोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला शिवाजी नगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। वह एक के ऊपर एक कई पैंट और टीशर्ट पहने था।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी रामऔतार कठेरिया के मकान में शनिवार को तीन बजे के करीब चोर दरवाजा खुला पाकर मोबाइल सहित अन्य चोरी कर रहा था। खटपट की आवाज सुनकर महिला ने आवाज लगाई तो कोई नहीं बोला। महिला कमरे के गेट पर पहुंची तो युवक दिखाई दिया। युवक ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और से मदद मांगी। महिला ने डपटा और अंदर आने के बारे में पूछा तो वह भागा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर आसपास के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। सूचना सरायमीरा चौकी प्रभारी रजनीश यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए और चोर को कोतवाली आए। सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह व कोतवाली प्रभारी आलोक सिंह यादव ने पूछताछ की। चोर ने अपना नाम उरई जनपद के मोहल्ला बजरिया निवासी सलमान पुत्र आबिद अली बताया। पकड़ा गया चोर कई पैंट व कई टी-शर्ट एक के ऊपर एक पहने हुए था। दो दिन पहले शिवाजी नगर में पड़ी डकैती के बाद मोहल्लेवासी खौफजदा हैं।
विज्ञापन