{"_id":"575c571c4f1c1b5b1a9c59f4","slug":"kanpur-boy-s-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ मामा के घर जाने के लिए निकले कानपुर के बीस वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक सौरिख में शुक्रवार देर रात जहर दिए जाने की बात चिल्लाते हुए बेहोश हो गया। पुलिस उसे सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार सल्फास खाने से युवक की मौत हुई है। कस्बे में ऋषिभूमि इंटर कालेज चौराहे के पास बगिया में शुक्रवार रात डेढ़ बजे किसी युवक की चीखपुकार पर लोग जाग गए।
युवक चिल्लाते हुए कह रहा था कि किसी ने जहर दे दिया है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कानपुर के बाबूपुरवा सफेद कालोनी निवासी साकिब पुत्र सोहेल खान के रूप में हुई है। उसकी जेब से कानपुर से छिबरामऊ का रोडवेज बस का टिकट भी मिला है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।
अस्पताल छिबरामऊ निवासी युवक के मामा अयाज खान ने बताया कि साकिब उनके घर के लिए निकला था, पर वह सौरिख कैसे पहुंचा और किसने उसे जहर खिला दिया यह रहस्य बना हुआ है। इधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आशंका जताई है कि युवक की मौत सल्फास खाने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।