फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanpur boy's death in mysterious circumstances

कानपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 11 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 11 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kanpur boy's death in mysterious circumstances
मर्डर
छिबरामऊ मामा के घर जाने के लिए निकले कानपुर के बीस वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक सौरिख में शुक्रवार देर रात जहर दिए जाने की बात चिल्लाते हुए बेहोश हो गया। पुलिस उसे सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार सल्फास खाने से युवक की मौत हुई है। कस्बे में ऋषिभूमि इंटर कालेज चौराहे के पास बगिया में शुक्रवार रात डेढ़ बजे किसी युवक की चीखपुकार पर लोग जाग गए।
विज्ञापन


युवक चिल्लाते हुए कह रहा था कि किसी ने जहर दे दिया है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कानपुर के बाबूपुरवा सफेद कालोनी निवासी साकिब पुत्र सोहेल खान के रूप में हुई है। उसकी जेब से कानपुर से छिबरामऊ का रोडवेज बस का टिकट भी मिला है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


अस्पताल छिबरामऊ निवासी युवक के मामा अयाज खान ने बताया कि साकिब उनके घर के लिए निकला था, पर वह सौरिख कैसे पहुंचा और किसने उसे जहर खिला दिया यह रहस्य बना हुआ है। इधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आशंका जताई है कि युवक की मौत सल्फास खाने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed