फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj's suspected terrorist Syed Mir Hussain alias Hammadza

कन्नौज का है संदिग्ध आतंकी सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा

Thu, 09 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 09 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kannauj's suspected terrorist Syed Mir Hussain alias Hammadza
संदिग्ध आतंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मध्य प्रदेश में पकड़े गए तीन संदिग्ध आतंकियों से एक सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा कस्बे का निवासी है। वहीं कानपुर के जाजमऊ में पकड़े गए आसिफ आतिश रिश्तेदार है। खुफिया विभाग के अफसरों ने उसके घर की तलाशी लेने के साथ उसके पिता व परिवार के लोगों से घंटों पूछताछ की है।

विज्ञापन


आईएसआई के तार कस्बे से जुड़े होने की खबर से सनसनी फैल गई है। गुरुवार दोपहर को आईबी के इंसपेक्टर प्रशांत कुमार, स्पेशल ब्रांच के सुरेश चंद्र श्रीवास्तव व एलआईयू के फतेह बहादुर सिंह और कोतवाल अमर पाल सिंह व एसएसआई नवीन कुमार के साथ सैयद मीर हुसैन के इंद्रानगर स्थित घर पहुंचे। घर के नीचे के हिस्से में स्कूल चला रहे पिता से बंद कमरे में करीब दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस बारे में आईबी के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया। वहीं कानपुर के जाजमऊ में पकड़े गए आसिफ आतिश पुत्र मजरूल अहसन हसन का भांजा है। जिसके संपर्क में रहकर ही सैयद मीर हुसैन आतंकी घटनाओं को अंजाम देने लगा था।
विज्ञापन


एक साल से बेटे से बात नहीं हुई : अहसन हसन
मूलरूप से जनपद रामपुर निवासी अहसन हसन पुत्र सैयद अहमद अली करीब 30 साल से कस्बा के मोहल्ला इंद्रानगर में रह रहे है। इन्होंने तीन शादियां की है। पहली पत्नी नुसरत के तीन बच्चे है। जिसमें सबसे बड़ी पुत्री के बाद एटीएस द्वारा पकड़ा गया सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा है। अहसन हसन के मुताबिक नुसरत से तलाक होने के बाद तीनों बच्चों की उसने परवरिश की और सैयद मीर हुसैन लखनऊ और मुरादाबाद में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 की जुलाई में लखनऊ पढ़ाई करने की बात कह कर सैयद मीर हुसैन चला गया था। एक माह बाद वह आया था और दो दिन बाद वह फिर चला गया था। इसके बाद उससे कभी भी फोन पर भी बात नहीं हुई। उनका फोन स्विच ऑफ बताता था। इस बीच आतंकी संगठनों से उसके संबंध होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed