{"_id":"5713da4f4f1c1b4e3010fe65","slug":"kannauj-cleaning-personnel-firing-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में सफाईकर्मियों पर फायरिंग, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में सफाईकर्मियों पर फायरिंग, पथराव
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी एसडीएम से लेते एसपी दिनेश कुमार पी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी मंडी में पालिका की जमीन पर रखे खोखे हटाए जाने के अंदेशे में कुछ लोगों ने बवाल कर दिया। उन्होंने सब्जी मंडी की सफाई करने गए पालिका के कर्मचारियों पर पथराव-फायरिंग कर दी। गोली लगने नौ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। छह अन्य लोगों को भी चोटें आईं। इससे खफा सफाई कर्मचारियों ने हाईवे जाम कर दिया। बवाल और जाम की सूचना पर एसपी, एएसपी कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे। पुलिस ने लाठियां पटककर जाम लगाए लोगों को खदेड़ा।
मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रविवार दोपहर नगर पालिका के सफाई नायक अशोक वाल्मीकि टीम के साथ सब्जी मंडी में सफाई करने गए थे। यहां के लोगों को लगा कि उनके खोखे हटाकर पालिका यहां पक्का निर्माण कराने आई है। आरोप है कि इस दौरान यहां के रवि मिश्रा के परिजनों ने सफाई कर्मचारियों से गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। एक गोली जीटी रोड पार कर मोहल्ला अशोक नगर निवासी अनुरुद्ध गुप्ता की नौ वर्षीय बेटी परी गुप्ता के पैर में जा लगी।
इसी दौरान पथराव भी शुरू हो गया। इससे सफाईकर्मी विमल, गंगा देवी, बबलू सहित कई लोग घायल हो गए। मुख्य बाजार में फायरिंग और पथराव से भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। सूचना मिलते ही कोतवाल संतोष कुमार व्यास पुलिस बल के साथ पहुंचे। उधर, घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
बवाल और जाम की सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम छिबरामऊ महेश चंद्र दीक्षित, सीओ तिर्वा सुरेंद्र सिंह, सीओ छिबरामऊ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल कन्नौज श्यामवीर सिंह, छिबरामऊ कोतवाल सीएल वर्मा पुलिस और पीएसी बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा। आरोपियों की तलाश में उनके घरों में दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिल सका।
इस मामले में मोहल्ला अशोक नगर निवासी अनुरुद्ध गुप्ता और पालिका के सफाई नायक अशोक वाल्मीकि ने अनिल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, रिक्की मिश्रा, हरी मिश्रा, रवी मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, प्रसन्नजीत मिश्रा और सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से दो कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।