फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jewelry shops shutter breaking theft of millions

सराफा की दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 14 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 14 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jewelry shops shutter breaking theft of millions
दोघट कस्बे में चार घरों में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीताराम कोल्ड स्टोरेज के निकट चोरों ने दो सराफा की दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की नगदी, जेवरात चोरी कर ले गए। कुत्तों के भौकने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हाईवे मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कन्नौज शहर निवासी दीपू की ओम ज्वैलर्स व अतुल वर्मा की भविष्य ज्वैलर्स के नाम से तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर सराफा की दुकानें है। शुक्रवार की शाम दोनों दुकानदार दुकानों में ताले डालकर घर गए थे। रात 12 बजे के बाद चोरों ने दोनों दुकानों के शटर में लगे ताले तोड़ डाले। इसके बाद दुकानों में रखे नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। कुत्तों के भौकने पर आसपास रहने वाले लोग जाग गए। हिम्मत जुटाकर कुछ लोग दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि दुकानों के ताले टूटे पड़े है और जेवर गायब हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस व दोनों दुकानदारों को दी। सूचना पर पुलिस व दुकानदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सुबह होने पर लोगों को कोल्ड स्टोरेज के पीछे एक खेत में दुकान से चोरी किया गया काउंटर व खाली डिब्बे मिले। दुकानदार दीपू ने बताया कि उसकी दुकान से 30 हजार 400 रुपये नगद व करीब 2 लाख 70 हजार के जेवर चोरी हुए हैं। वहीं अतुल वर्मा ने बताया कि उसकी दुकान से 1700 रुपये की नगद व करीब 75 हजार रुपये के जेवर चोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर रात के समय हाईवे पर ड्यूटी करने वाली तिर्वा कोतवाली पुलिस गश्त तो करती है, लेकिन कार का शायरन बजाकर खानापूर्ति की जाती है। इससे घटना को अंजाम देने वाले चोर छिप जाते है। जैसे ही पुलिस की कार निकल जाती है, वह सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed