फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   JE and workers scramble over power cuts

बिजली कटौती पर जेई व कर्मचारियों से हाथापाई

Fri, 01 Apr 2016 12:19 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 01 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
JE and workers scramble over power cuts
महिलाओं में झगड़ा - फोटो : self
बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मानपुर विद्युत उप केंद्र पर धावा बोल दिया। जेई समेत कर्मचारियों से हाथापाई करते हुए ईंट-पत्थर बरसाए। मामले में अहमदपुर रौनी गांव के ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। बुधवार की देर शाम बिजली कटौती होने से नाराज अहमदपुर रौनी गांव के करीब एक दर्जन लोग बाइकों से विद्युत उप केंद्र मानपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने अवर अभियंता व कर्मचारियों से गालीगलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे कर्मचारी व अधिकारी मौके से खिसक लिए। इस पर ग्रामीणों ने उप केंद्र पर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्रामीण वापस चले गए। बिजली विभाग के अवर अभियंता शशिकांत ने इस मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


गुरुवार को अधिशासी अभियंता पी.राम के निर्देश पर अहमदपुर रौनी गांव निवासी शराफत पुत्र सबकतुल्ला, पहलवान चक्की वाले, जकील पुत्र जमील अली, फारुख पुत्र साबिर अली सहित कई अन्य  लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप है कि उक्त लोग आए दिन उप केंद्र पर आकर गालीगलौज करते हैं। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं। कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed