फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of BJP councilor's brother-in-law found hanging

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला भाजपा सभासद के जेठ का शव

Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body of BJP councilor's brother-in-law found hanging
सुल्तानपुर। शहर के नवीपुर निवासी भाजपा सभासद कंचन कोरी के जेठ रामानंद (55) का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में पंखे के हुक से कपड़े के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भाई देवानंद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात रामानंद ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह जब परिजन उठे तो रामानंद के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कुछ देर बाद उन्हें फंदे से लटका देखा गया।
विज्ञापन


परिजनों का रोना-बिलखना सुनकर स्थानीय लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि मौजूद साक्ष्यों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
सदमे में आया परिवार
रामानंद कोरी शहर के नवीपुर स्थित मकान में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी कई वर्षों से लुधियाना में रह रही हैं। रामानंद मूल रूप से अमेठी जिले के पीपरपुर के लहना गांव के निवासी थे। उनकी मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed