फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested in double murder case; Brezza car used in the crime recovered.

Rewari News: दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद

Tue, 25 Aug 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in double murder case; Brezza car used in the crime recovered.
पकड़े गए आरोपी मंजीत, पवित्र व गौरव उर्फ गुल्लू। संवाद
रेवाड़ी। बीते 21 अगस्त को गोकलपुर अड्डे पर हुई गांव मांढ़िया कलां निवासी जतिन और गांव निगानियावास निवासी हिमेश की हत्या मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा निवासी मंजीत, जड़थल निवासी पवित्र व गौरव उर्फ गुल्लू शामिल है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई।
विज्ञापन

बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश को लेकर जतिन और हिमेश की हत्या की गई थी।
पता चला कि 5 अगस्त को गांव बुड़ाना निवासी घायल यशपाल और उसके साथी कांवड़ यात्रा के लिए पिकअप गाड़ी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बुड़ानी निवासी नीरज की वहां से गुजरते समय यशपाल पक्ष से कहासुनी व गाली-गलौज हो गई।
विज्ञापन

12 अगस्त को इसी विवाद के चलते यशपाल व उसके साथियों ने बुड़ानी के एक युवक के साथ मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिए। इसकी एफआईआर थाना धारूहेड़ा में दर्ज है।
21 अगस्त को इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। जतिन और हिमेश (मृतक) का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वहीं, घायल यशपाल पर पहले से मारपीट के 7 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 22 अगस्त को ही इस दोहरे हत्याकांड की पूरी योजना में शामिल गांव बुड़ानी निवासी आरोपी तरुण उर्फ टीका को गिरफ्तार कर लिया था।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में उपयोग किए गए हथियारों की बरामदगी तथा फरार अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन पूछताछ की जाएगी।

9 नामजद सहित कई आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि गत 21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलपुर के पास तीन युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर गांव मांढ़िया कलां निवासी जतिन मृत अवस्था में मिला, जबकि दो अन्य घायल थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान गांव निगानियावास निवासी हिमेश की मौत हो गई। तीसरे युवक गांव बुड़ाना निवासी यशपाल को मामूली चोटें आई थीं। सदर थाना पुलिस ने जतिन के पिता देशराज के बयान पर चार गांवों के 9 नामजद सहित कई आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed