{"_id":"6a8c8f13ee1dbc871e0ce19a","slug":"contract-lineman-dies-of-electrocution-during-repair-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163555-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मरम्मत के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मरम्मत के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत
Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। बंधुआकला बाजार में रविवार शाम बिजली के खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन मनियारपुर निवासी जफर अब्बास (45) की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक एचटी लाइन की मरम्मत के दौरान यह घटना हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को गांव के ही कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। बंधुआकला बाजार स्थित बब्बू मार्केट के पीछे रविवार शाम करीब 7:30 बजे के बाद जफर अब्बास बिजली लाइन की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़े थे। अचानक करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर पड़े। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जफर अब्बास असरोगा पॉवर हाउस पर संविदा लाइनमैन के तौर पर तैनात थे। वह विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर एचटी लाइन में आई खराबी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बंधुआकलां थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।