{"_id":"59b589184f1c1bfe7f8b5d01","slug":"in-the-house-of-the-sister-the-young-man-is-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
kannauj
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गमगीन बैठी मृतक की बहन मुन्नीदेवी व परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में बहन के घर आए युवक ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के बहनोई ने उसकी भाभी और दामाद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार सुबह ग्राम उधरनपुर निवासी सुभाषचंद्र जाटव पुत्र भवानीप्रसाद के घर के पीछे नीम के पेड़ पर उसके साले रामतीर्थ (37) पुत्र रामरतन निवासी नगला सदारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने फंदा काटकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामतीर्थ शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम उधरनपुर में बहन मुन्नीदेवी के घर आया था। वह काफी उदास था। रात में सभी लोग खाना खाने के बाद लेट गए। सुबह करीब 5 बजे रामतीर्थ ने घर के बाहर बंधे बकरे की रस्सी खोली और घर के पीछे नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया।
विज्ञापन
मृतक की बहन मुन्नी देवी का कहना था कि रामतीर्थ की भाभी मायादेवी उसे बातों में उलझाकर अपनी बेटी के घर फर्रुखाबाद ले गई, जहां उसने अपने दामाद के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भाग आया। इसी बात पर क्षुब्ध होकर रामतीर्थ ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुभाषचंद्र जाटव की तहरीर पर मायादेवी और उसके दामाद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
पति की हत्या में जेल जा चुकी है आरोपी भाभी
छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी निवासी रामतीर्थ के बड़े भाई नंदकिशोर जाटव की हत्या 4 मार्च 2015 को कर दी गई थी। नंदकिशोर की पत्नी मायादेवी ने अपने प्रेमी जनपद सिद्धार्थनगर निवासी सुनील केवट के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने माया देवी और सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनील इस समय भी जेल में बंद है, जबकि मायादेवी जमानत पर बाहर हैं। वह अपने देवर रामतीर्थ के साथ रहने लगी। इस वजह से रामतीर्थ की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई। मृतक की बहन मुन्नीदेवी के मुताबिक रामतीर्थ ट्रक चलाता था। आरोप है कि मायादेवी रामतीर्थ की हत्या की साजिश रच रही थी। यही वजह थी कि उसने फर्रुखाबाद ले जाकर रामतीर्थ को जान से मारने का प्रयास किया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाल संतोष कुमार व्यास का कहना है कि आरोपी मायादेवी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।