Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No leads found even after examining over CCTV feeds and questioning more than a thousand vehicle drivers.

Ghaziabad News: 250 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, एक हजार से अधिक वाहन चालकों से पूछताछ के बाद भी नहीं मिला सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
No leads found even after examining over CCTV feeds and questioning more than a thousand vehicle drivers.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी पर शुक्रवार रात हुए जोरदार धमाके का राज खोलने के लिए पुलिस लगातार जांच में जुटी है। घटना के बाद से पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में साक्ष्य जुटाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। अब तक पुलिस 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, जबकि एक हजार से अधिक वाहन चालकों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक पुलिस को ऐसा कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिससे धमाके के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस को न तो ये जानकारी मिली है कि विस्फोटक श्रीराम सेतु से फेंका गया या सड़क पर चौकी की पीछे की ओर से। साथ ही धमाके में किस तरह के बारूद का इस्तेमाल विस्फोट करने में किया गया है, इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच का दायरा अब चौकी के आसपास रहने वाले लोगों तक भी बढ़ा दिया गया है। वसुंधरा चौकी के आसपास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही तो नहीं हुई थी। वहीं, धमाके के समय घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इन लोगों से घटना के समय किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या असामान्य गतिविधि को देखने के संबंध में सवाल कर रही है। जांच में पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी मिलान कर रही है। इसके जरिए धमाके से पहले और बाद में घटनास्थल के आसपास हुई गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अलग-अलग स्थानों से जुटाई गई फुटेज और पूछताछ में मिली जानकारी को जोड़ने पर घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल सकता है। फिलहाल धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन


--------------
घटना का विदेशी कनेक्शन जुटाने में लगी हैं एजेंसी

चौकी पर हुए धमाके में एनआईए, एटीएस समेत कई एजेंसी लगी हैं, जो अगल-अलग एंगल पर इसकी जांच कर रही हैं। एजेंसी को आंशका है कि इस हमले में पाकिस्तान कनेक्शन के साथ-साथ यूके कनेक्शन भी शामिल हो सकता है। क्योंकि एक्स का संचालक यूके से किया जा रहा था। हालांकि अब एक एक्स का अकाउंट बंद हो गया है। वहीं, दूसरे अकाउंट को बंद कराने के लिए पुलिस एक्स को अपील करेगी। ताकि दूसरा अकाउंट भी बंद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

250 से अधिक सीसीटीवी व 1000 से अधिक वाहन चालकों से इस बारे में पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है।
-राज करन नय्यर, एडिशनल सीपी गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed