{"_id":"57701ca74f1c1bd60d79ab7c","slug":"ht-curves-in-line-affixed-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलती एचटी लाइन में चिपका छात्र, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूलती एचटी लाइन में चिपका छात्र, मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलखुरिया नाले के पास लकड़ी लादकर जा रहा छात्र की झूलती एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एसडीएम व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी अवधेश कुमार शर्मा का बड़ा पुत्र विकास उर्फ ईलू (16) सुबह पड़ोसी भोला पुत्र हरिओम के साथ बटेश्वरदयाल महाविद्यालय के पीछे खड़े पेड़ से लकड़ी काटने गया था। लकड़ी काटकर वह घर की ओर लौट रहा था।
तिलखुरिया नाले के पास झूलती एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी शरीर से तेज लपटें निकली और वह कुछ ही पल में वहीं गिर पड़ा। साथी डर की वजह से भाग खड़ा हुआ। उसने घर पहुंचकर हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और विकास के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित, कोतवाल आमोद कुमार सिंह, एसएसआई नवीन कुमार, कस्बा इंचार्ज गणेशप्रसाद मिश्रा समेत कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में रोष फैल गया। जिससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष फैल गया। किसी तरह अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले के लोग बिजली विभाग से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया।