फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Houses fell on high tension line

मकान पर गिरी हाईटेंशन लाइन

Sat, 10 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 10 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Houses fell on high tension line
छत पर पड़े टूटे तार को देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के मोहल्ला छपट्टी की रिहायशी बस्ती में मकानों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर लेंटर पर गिर गया, जिससे मकान में करंट उतर आया और कमरे में आग लग गई। इसमें  कागजात और काफी सामान जल गया। हादसे में सात लोगों को करंट लगा, जिसमें दो लोग झुलसे हैं। इधर, तार जोड़ने को आए विद्युत कर्मचारियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। ग्रामीण एचटी लाइन हटवाने की मांग पर अड़े थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब मोहल्ला छपट्टी में सुरेशचंद्र शुक्ला के मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूट गया।
विज्ञापन


तार टूटकर पड़ोसी विजयलक्ष्मी पत्नी पृथ्वीपाल के लेंटर के ऊपर गिरा। तार गिरने से लेंटर में छेद हो गया और पूरे मकान में करंट फैल गया। इसी दौरान कमरे में आग लग गई। इससे घरेलू सामान सहित कागजात जलकर राख हो गए। गेट पर खड़ा विजयलक्ष्मी का देवर भी करंट से झुलस गया। घर में विजय लक्ष्मी का भाई बाराबंकी निवासी कपिल झुलस गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह सुरेशचंद्र शुक्ला के मकान में करंट उतर आया। इससे किराएदार सुनीता चौहान पत्नी विजय सिंह, कमलेश शुक्ला पत्नी सुरेशचंद्र व उनका पुत्र विक्की बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


इसी तरह पड़ोसी महेंद्र सिंह सोमवंशी की पत्नी ऊषा देवी तथा बबलू गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता को भी करंट लगा। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर लाइन बंद कराई। मोहल्ला छपट्टी में एसडीओ रोहित कनौजिया व जेई अंबिका प्रसाद पांडेय व करन सिंह लाइनमैन को लेकर तार जुड़वाने गए। मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया और मकानों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसडीओ ने मामले की जानकारी सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी को दी। सीओ ने कोतवाली भारी फोर्स मौके पर भेज दिया। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने और लाइन हटाने की जिद पर अड़े रहे। लोगों ने लाइन हटवाने को लेकर लिखित आश्वासन दिए जाने की मांग की। इस पर अधिशाषी अभियंता सुभाष सचान को मौके पर बुलाया गया। देर रात पहुंचे एक्सईएन ने मोहल्ले वालों को भरोसा दिलाया कि लाइन हटाने के निर्देश दे दिए गए है, शीघ्र ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed