फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Highway extends along the body from getting the sensation

हाइवे किनारे शव मिलने से फैली सनसनी

Fri, 03 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 03 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Highway extends along the body from getting the sensation
बयान लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अभी एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि गुरुवार सुबह जीटी रोड हाइवे के किनारे खड्ड में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर मिले चोटों के निशान के आधार पर लोगों ने उसकी भी हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मानसिक बीमार अधेड़ की मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह जीटी रोड हाइवे के किनारे फूटी मस्जिद के पास खड्ड में विक्षिप्त अधेड़ का शव पड़ा देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ भी की। कुछ ही देर बाद कस्बा इंचार्ज गणेशप्रसाद मिश्रा और बहवलपुर चौकी इंचार्ज राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान घटनास्थल के पास बने एक ढाबा स्वामी गोविंद गुप्ता ने बताया कि यह अधेड़ पिछले कई दिनों से सड़क किनारे ही बैठता था और उसके ढाबे से ही मांगकर खाना खाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मालूम हो कि कोतवाली पुलिस पिछले दिनों मानसिक रूप से कमजोर ग्राम रामपुर निगोह निवासी योगेश उर्फ बजरंगी की हत्या की अभी गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि एक और विक्षिप्त युवक का शव मिलना पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गई है। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed