{"_id":"60d18cdd8ebc3e2db0376923","slug":"god-statue-broken-in-temple-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मंदिर में घुसे अराजकतत्वों ने खंडित कीं मूर्तियां, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: मंदिर में घुसे अराजकतत्वों ने खंडित कीं मूर्तियां, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
Tue, 22 Jun 2021 12:55 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:55 PM IST
सार
कन्नौज जिले में मंदिर में घुसकर मूर्तियां खंडित करने का मामला सामने आया है। इस घटना से ग्रामीण गुस्से में हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में मंगलवार सुबह उस समय तनाव के हालात बन गए, जब कुछ लोग उत्तेजित नारे लगाते मंदिर में घुस गए और मूर्तियां तोड़ने लगे। इस बीच कुछ भक्त पहुंचे तो अराजक तत्व भाग निकले, जिसमें से एक युवक को पकड़कर भक्तों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
इसकी जानकारी होते ही मंदिर में भीड़ एकत्र हो गई। घटना से गुस्साए लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भराेसा दिया है। पुलिस एक युवक को अपने साथ थाने ले गई।
मंदिर में घुसकर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में हिंदू जागरण मंच व भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम देवेश गुप्ता, चेयरमैन राजीव दुबे, कोतवाल विनोद मिश्र सहित भारी पुलिस बल पहुंचा।