फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Garments shop theft of millions

गारमेंट्स की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 04 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 04 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Garments shop theft of millions
जिला अस्पताल के पास शटर का ताला तोड़कर चोरी साड़ियों के बिखरे डिब्बे। - फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी से चंद कदमों पर स्थित गारमेंट की दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब पांच लाख का सामान-नगदी ले उड़े। गुरुवार सुबह पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।  जसौली कोतवाली कन्नौज निवासी मो. जमा पुत्र मो. लतीफ की जिला अस्पताल के पास अबदुल्ला क्लाथ हाउस के नाम पर कपड़े की दुकान है। यह दुकान जिला अस्पताल पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। बुधवार शाम वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए।
विज्ञापन


रात के समय चोरों ने शटर के दो ताले तोड़कर दुकान में रखी महंगी साड़ियां, सूट व अन्य कपड़े चोरी कर लिए। सुबह होने पर  जब मो. जमा चाबी लेकर दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। शटर बंद था। दुकान खोलकर देखी तो साड़ियां गायब थीं। दुकान की गोलक भी गायब मिली। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी दौरान दुकान के निकट खेत के किनारे झाड़ियों में गोलक पड़ी पाई। इसमें रखे सात हजार से अधिक रुपये व बिल गायब मिले।
विज्ञापन


दुकान स्वामी ने तत्काल 100 नंबर लगाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, दुकानदार ने तहरीर दे दी है। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द  ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed