{"_id":"5984ba204f1c1b23248b45fe","slug":"four-scarred-scorpions-four-injured-on-agra-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":" आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कार्पियो, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कार्पियो, चार घायल
कन्नौज
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tarantaran Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम देवपुर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियों का अगला टायर फट गया, जिससे वह बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह लखनऊ के गोमतीनगर विभूति खंड निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी (45) पुत्र महेशचंद्र द्विवेदी पत्नी भारती (44), कन्नौज निवासी नरेशचंद्र कश्यप के साथ स्कार्पियो कार से नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर ग्राम देवपुर के सामने अचानक तेज रफ्तार स्कार्पियो का अगला टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाराबंकी निवासी कार चालक उमेश चंद्र समेत चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया । इससे पहले एक्सप्रेस-वे पर ग्राम बहादुरपुर और हरिभानपुर के बीच स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। दोपहर के समय आगरा से लखनऊ जा रही एक बुलेरो का टायर फट गया। इस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ।